फिलीपींस: फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद कालमेगी तूफान वियतनाम की ओर बढ़ा रहा है। वियतनाम के मौसम ब्यूरो के अनुसार, इसके जल्द ही तटीय इलाकों पर पहुंचने की आशंका है, जिससे 8 मीटर (26 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वियतनाम में तटीय क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को अपना घर खाली करने के लिए कहा गया है।
वहीं 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई हैं या उनका समय बदल दिया गया है। मंगलवार को फिलीपींस में दस्तक देने वाले इस तूफान ने वहां भारी तबाही मचाई। इसके कारण लाखों लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है। इस तूफान की वजह से हुए हा*दसों में कम से कम 114 लोगों की मौ*त हो गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
