फिलीपींस: फिलीपींस में तूफान की वजह से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि यह तूफान विनाशकारी हो सकता है। इस तूफान को ‘रगासा’ नाम दिया गया है। यह 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फिलीपींस की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को रगासा तूफान के उत्तरी द्वीपों तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद यह पश्चिम में दक्षिण चीन की ओर आगे बढ़ेगा।
फिलीपींस के मौसम विभाग का कहना है कि तूफ़ान की वजह से तीन मीटर (10 फ़ीट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है। राजधानी मनीला समेत देश के कई इलाकों के स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही बड़े पैमाने पर घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।
रगासा तूफान फिलीपींस के बाबुयान द्वीप से टकराएगा। यहां करीब 20 हजार लोग रहते हैं। इस तूफान के ताइवान से सीधा टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन ताइवान के पूर्वी इलाके में भारी बारिश होने की आशंका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
