Thursday , 12 September 2024
Breaking News

वियतनाम में यागी तूफान से अब तक 127 लोगों की मौ*त

नई दिल्ली: वियतनाम में यागी तूफान से अब तक 127 लोगों की मौ*त हो चुकी है। वहीं 54 लोग लापता हैं। शनिवार से ही तूफान की वजह से भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भूस्खलन के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। उत्तरी वियतनाम में हजारों की तादाद में लोग घरों की छतों पर फँसे हुए हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है।

 

 

typhoon yagi in vietnam

 

 

 

यागी तूफान वियतनाम में बीते 30 सालों का सबसे शक्तिशाली तूफान है, जिसने देश के उत्तरी भाग में तबाही मचाई हुई है। फू थो प्रोंत में फोंग चाऊ ब्रिज ढह गया, जिसके बाद कई गाड़ियां पानी में डूब गईं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जैसे जैसे यागी तूफान पश्चिम की ओर बढ़ेगा, नुकसान और बढ़ेगा। यागी तूफान में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बाढ़ और भूस्खलन के चलते कई पुल, कई इमारतें ढह चुकी हैं। वियतनाम के पहले यागी तूफान की वजह से दक्षिणी चीन और फिलीपींस में भी 24 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Earth trembled due to strong earthquake of 5.8 magnitude in rajasthan

5.8 तीव्रता के तेज भूकंप से धरती कांप उठी

जयपुर: राजस्थान के कुछ जिलों में आज भूकंप महसूस किया गया है। पाकिस्तान में आज …

Actress Malaika Arora father Mumbai Police News 11 Sept 24

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता की मौ*त

मुंबई: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की आज बुधवार को मुंबई में छत …

Get e-KYC done soon in National Food Security Scheme in rajasthan

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में जल्द करवाएं ई-केवाईसी

जयपुर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राजस्थान के चयनित सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाई …

ACB Action update in udaipur 11 Sept 2024

उदयपुर में एसीबी की कार्रवाई, आरोपी के घर से मिले 11 लाख रुपए

उदयपुर में एसीबी की कार्रवाई, आरोपी के घर से मिले 11 लाख रुपए     …

Two policemen honored for rescuing 5-year-old girl in rajasthan

5 साल की बालिका को अप*हरणकर्ता से छुड़ाने वाले दो पुलिसकर्मी सम्मानित

हरिराम को 15 हजार व मुनेश को 10 हजार नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !