नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होना देश की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि सीमा पर देश के जवान अपनी जान कु*र्बान कर रहे हैं और क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान और भारत के मैच को मंजूरी दे रहा है। उन्होंने इसके खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में ‘सिंदूर’ वि*रोध प्रद*र्शन करने का एलान किया है।
मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि मैच का बहिष्कार करके भारत दुनिया को ‘आतं*कवाद’ के बारे में अपने रुख के बारे में बता सकता है। इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में एक चर*मपंथी ह*मले में 26 लोगों की ह*त्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में चरमपं*थियों के ठिकानों पर हम*ले किए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत पर ह*मला किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
