बिहार के भागलपुर में रविवार को गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल जमींदोज हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे में किसी प्रकार की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पुल गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है। यह पुल भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था।

लेकिन चौकाने वाली बात तो यह है कि 2 वर्ष पहले भी इस पुल का एक हिस्सा गिर गया था। 4 साल पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था। हालांकि, पुल का ढ़ांचा गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
वीडियो यहां देखे:-
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया