Thursday , 23 July 2026
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के तहत शहरी क्षेत्र में मंगलवार से लगेंगे शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के द्वितीय चरण के तहत नगर परिषद क्षेत्र में 6 फरवरी यानी मंगलवार से पांच दिवसीय कैंप का आयोजन नगर परिषद क्षेत्र में किया जाएगा। कैंप में आमजन को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ वंचित लाभार्थियों को भी योजनाओं का पंजीयन कर लाभ भी दिया जाएगा।

 

 

नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना ने अभियान के लिए सहायक अभियंता भंवर लाल सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में शिविर स्थल पर प्रमुख योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलो इंडिया, उड़ान योजना एवं वंदे भारत ट्रेन व अमृत भारत स्टेशन योजना के बारे में जागरूकता एवं व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

 

 

 

Under the second phase of Vikas Bharat Sankalp Yatra, camps will be organized in urban areas from Tuesday in sawai madhopur

 

 

 

वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत, हेल्थ चेकअप, उज्ज्वला योजना एवं आधार अपडेशन स्टाल कैंप में संबंधित विभागों द्वारा लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आमजन को जागरूक करने, योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों का पंजीयन एवं पात्र नागरिकों तक शत – प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय कैंप 6 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 6 एवं 7 फरवरी को सीमेंट फैक्ट्री के गुलाब बाग में, 8 एवं 9 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 72 सीढ़ी शहर सवाई माधोपुर में एवं 10 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड के स्काउट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !