Saturday , 5 September 2026
Breaking News

10 लाख रूपए से अधिक लागत वाले भवनों पर 1 प्रतिशत लेबर सेस दें

सवाई माधोपुर जिले में वर्ष 2009 के बाद बने 10 लाख रूपये से अधिक की लागत वाले भवनों पर श्रम विभाग 1 प्रतिशत लेबर सेस की वसूली कर रहा है। इसके लिये जिले में सर्वे के बाद होटल/संस्थानों/भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से पिछले दो वर्षाें में 1 हजार 287 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।

 

इन सभी से कुल लागत की एक फीसदी रकम श्रम आयुक्त कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। विभाग की ओर से जारी इन नोटिस में मकान की कुल लागत और सेस की रकम का ब्योरा भी दिया गया है। इस रकम का इस्तेमाल श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं में किया जा रहा है। श्रम विभाग की ओर से 10 लाख रूपये से अधिक की लागत वाले भवनों का सर्वे करवाकर 1 प्रतिशत लेबर सेस के लिये नोटिस जारी किये जा रहे हैं।

 

 

Give 1 percent labor cess on buildings costing more than Rs 10 lakh in sawai madhopur

 

 

 

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 21 करोड़ 21 लाख सेस के रूप में जमा किये गये हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक 697 नोटिस जारी किये गये हैं। इससे विभाग व सरकार को 15 करोड़ 18 लाख रूपये प्राप्त हुए हैं। संस्थानों व भवन मालिकों को जारी नोटिस में सेस चुकाने की समय सीमा भी तय की जाती है। तय अवधि तक सेस का भुगतान न करने पर भवन मालिक को सेस की रकम का दो फीसदी ब्याज हर महीने देना पड़ सकता है।

 

 

 

अगर किसी को कोई आपत्ति है या निर्माण लागत 10 लाख रूपये से कम है, तो संबंधित व्यक्ति कार्यालय में संपर्क कर अपना पक्ष रख सकता है। भवन मालिक की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर ही सेस संबंधी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मकान की लागत कवर्ड एरिया के आधार पर तय की जाती है। अब केन्द्र सरकार ने भवन निर्माण के लिये नगरीय निकाय से नक्शा पास करने से पहले आवेदक लेबर सेस जमा करवाने की बाध्यता लागू कर रखी है। इसलिये नगरीय निकाय व यूआईटी से भी पिछले दो तीन वर्ष में वसूल किये गये सेस की जानकारी मांगी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !