नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली ध*माके की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पास किया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर 2025 की शाम को दिल्ली में लाल किले के पास कार वि*स्फोट से जुड़ी आतं*कवादी घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जाहिर किया है।
उन्होंने प्रस्ताव को पढ़ा, “10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार वि*स्फोट से देश ने राष्ट्र-वि*रोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य आतं*कवादी घटना देखी है। मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच तेजी से और पेशेवर तरीके से की जाए, ताकि अप*राधियों, उनका साथ देने वालों और उनके स्पॉन्सर्स की पहचान की जा सके। साथ ही, बिना किसी देरी के उन्हें गिर*फ्तार कर मुकदमा चलाया जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
