Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मोदी को जितनी ज्यादा गा*लियां दोगे, कमल का फूल उतना ही खिलेगा: अमित शाह

नई दिल्ली: बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के लिए कथित आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को जितनी गा*लियां देंगे, कमल उतना ही खिलेगा। असम के गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने घुसपै*ठिया बचाओ यात्रा में पीएम मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्द कहकर बेहद निंदनीय काम किया है। मैं इसकी निंदा करता हूं। हर कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे हैं।

 

Union Home Minister Amit Shah reaction on words for Prime Minister Narendra Modi and his mother 

 

 

अमित शाह का कहना है कि राहुल गांधी ने घृ*णा की जो राजनीति शुरू की है, वो हमारे सार्वजनिक जीवन को गर्त में ले जाएगी। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि किसने बयान दिया? इसकी जांच-पड़ताल होनी चाहिए। कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति नहीं चाहेगा कि प्रधानमंत्री  के परिवार को लेकर कोई अपशब्द बोला जाए।

 

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्व. माता के विरूद्ध जिस प्रकार की अभ*द्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !