Sunday , 8 March 2026
Breaking News

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गो*लीबारी, एक की मौ*त

बिहार: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच हुई गो*लीबारी में एक की मौ*त हो गई है। घटना बिहार के नवगछिया के जगतपुर गांव की है जहां नित्यानंद राय के दो भांजों में पानी को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि नित्यानंद राय की चचेरी बहन हिना यादव के दो बेटे विश्वजीत उर्फ बिक्कल यादव और जयजीत यादव के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ। ये विवाद इतना बढ़ा कि इसमें गो*लीबारी तक हो गई।

Union Minister Nityanand nephews Bihar news 20 March 25

घटना में गो*ली लगने से विश्वजीत यादव की मौ*त हो गई। वहीं जख्मी जयजीत यादव का इलाज चल रहा है। इस विवाद में बीच बचाव करने आई नित्यानंद राय की चचेरी बहन हिना यादव के हाथ में भी गो*ली लगने की खबर मिल रही है। हिना यादव और जयजीत यादव का इलाज भागलपुर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इस घटना के बाद से ही गांव में द*हशत का माहौल है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है, वहीं भागलपुर के निजी नर्सिंग होम के बाहर भी पुलिस कैंप किए हुए है।

मुखिया प्रदीप यादव ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि गो*ली चली, कैसे चली ये जानकारी नहीं है। लेकिन पानी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें भाई-भाई में गो*ली चली है। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह आठ बजे इस घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। गो*लीबारी घटना में मृ*त व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया नल को लेकर विवाद सामने आ रहा है। हम लोग बयान दर्ज कर रहे हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल भी घटना पर मौजूद है जिसमें एक गो*ली और एक खोखा बरामद हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !