Monday , 19 May 2025

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, इशिता किशोर की देश में फर्स्ट रैंक 

पहले चार स्थानों में इशिता के साथ गरिमा लोहिया, उमा हराथी एन और स्मृति मिश्रा टॉप कैंडिडेट

 

सिविल सेवा परीक्षा में इस बार महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे मंगलवार (23 मई, 2023) को जारी कर दिए हैं। जिसमें चार महिला उम्मीदवारों ने टॉप किया है। इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हराथी एन और स्मृति मिश्रा टॉप कैंडिडेट हैं। इशिता किशोर को ऑल इडिया रैंक में पहला स्थान मिला है।

 

जयपुर के अभिजीत की 440वीं रैंक

 

वहीं, जयपुर के गोपालपुरा अर्जुन नगर में रहने वाले अभिजीत ने देशभर में 440वीं रैंक हासिल की है। अभिजीत के पिता अनूप सिंह ने बताया कि यह अभिजीत का दूसरा प्रयास था। इससे पहले उसने मुंबई में बीटेक के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की थी। पहली बार मेंस एग्जाम में रह गया था। ऐसे में इस बार उसने और ज्यादा मेहनत के साथ फिर18 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।

 

UPSC Civil Services Exam 2022 result released, Ishita Kishore's first rank in India

 

इतने कैंडिडेट्स हुए क्‍वालिफाई

 

अंतिम परीक्षा परिणाम में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स जनरल, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से है। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए है।

पीड़ीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:- 

UPSC Civil Services Exam 2022 result released

About Vikalp Times Desk

Check Also

Asaduddin Owaisi spoke on Türkiye;s stand in the conflict between India and Pakistan

भारत और पाकिस्तान के संघर्ष में तुर्की के रुख पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली: भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान के समर्थन में खुलकर बोलने वाले तुर्की …

Mantown thana Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की …

Heli ambulance crashes in Kedarnath

केदारनाथ में हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, आपात लैंडिंग के दौरान पीछे का हिस्सा टूटा

नई दिल्ली: केदारनाथ में एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुंचा संजीवनी हेली एंबुलेंस आपात लैंडिंग …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना …

Ration dealer government wheat malarna dungar sawai madhopur news

सरकारी गेंहू के ग*बन के मामले में राशन डीलर के खिलाफ मामला दर्ज

सवाई माधोपुर: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले गेंहू के ग*बन के एक गंभीर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !