अमेरिका: अमेरिका की एक अपीलीय अदालत ने फैसला सुनाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए अधिकतर टैरिफ अ*वैध हैं। अदालत के इस फैसले पर राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि सभी टैरिफ अभी भी लागू हैं। आज एक बेहद पक्षपाती अपीलीय अदालत ने गलत तरीके से कहा कि हमारे टैरिफ हटाए जाने चाहिए, लेकिन उन्हें पता है कि आखिर में अमेरिका ही जीतेगा।
इस फैसले से कानूनी टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे ट्रंप की विदेश नीति की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। यह फैसला ट्रंप के ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ को प्रभावित करता है, जो दुनिया के अधिकतर देशों पर लगाए गए हैं। इसमें चीन, मेक्सिको और कनाडा पर लगाए गए टैरिफ भी शामिल हैं। 7-4 के फैसले में अमेरिका की फेडरल सर्किट अपीलीय अदालत ने ट्रंप सरकार का यह तर्क खारिज कर दिया कि ये टैरिफ आपातकालीन आर्थिक शक्तियों के कानून के तहत लगाए गए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
