Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कभी लोगों का किया करते थे बीमा, लेकिन आज हैं प्रसिद्ध गीतकार

ये कहानी ऐसे सख्स की है जो कभी एलआईसी एजेंट हुआ करता था। लेकिन आज देश का मशहूर गीतकार है। आइये हम आपको आज ऐसी शख्सियत से रूबरू करवाते है जिन्हें इस साल का हसरत जयपुरी अवार्ड देने की घोषणा की गई है। राजस्थान के जोधपुर जिले में जन्मे सईद कादरी को इस साल का हसरत जयपुर अवार्ड देने की घोषणा की है। सर्वक्षेष्ठ गीतकार के लिए उन्हें पूर्व में आईआईएफए, एमटीवी, टाटा इन्फो एवं स्टारडस्ट जैसे प्रतिशिष्ठ अवार्ड से भी नवाजा जा चूका है।

 

 

उन्हें ये अवार्ड राजस्थान दिवस के अवसर पर 25 से 30 मार्च को राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के 8वें संस्करण में दिया जाना प्रस्तावित है। संस्थापक सोमेन्द्र हर्ष ने बताया है की इस साल रिफ में हसरत जयपुरी अवार्ड फॉर कॉन्ट्रिब्यूशन इन सिनेमा अवार्ड लेखक और गीतकार के लिए सईद कादरी का नाम चुना गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयपुर में जन्मे मशहूर गीतकार हसरत जयपुरी की याद में फिल्मी दुनिया की ऐसी शख्सियत को दिया जाता है जिसने अपना जीवन संगीत को वक्फ किया है।

 

used to insurance people, but today they are famous lyricists in rajasthan

 

शायरी उनकी रग-रग में बसी हुई है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बॉलीवुड में अपने पैर जमाने से पहले वे जोधपुर जिले में बीमा एजेंट का कार्य किया करते थे। अपने दोस्तों में मशहूर रहे कादरी को महेश भट्ट ने पहली बार अवसर दिया और पहली बार में ही उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा उनसे मनवा लिया। आपको बता दें की सईद कादरी ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म से की थी।

 

 

उन्होंने फिल्म जिस्म के काफी अच्छे नगमे लिखे थे, बाद में मर्डर फिल्म के लिए लिखे गए गीतों ने तो उनकी किस्मत ही बदल डाली। सईद कादरी, शायर साहिर लुधयानवी को अपना को अपना प्रेरक मानते है। उन्होंने 21वें दशक की शुरुआत की नई पीढ़ी को उर्दू शायरी के नए राह दिखाई। जो लोगों को खूब पसंद आई।  हालांकि शुरुआत में जब उन्हें मुश्किलों से दो-चार होना पड़ा जिससे वह कुछ वर्ष मुंबई में बिताने के बाद अपनी जन्मस्थली जोधपुर लौट आए। इस दौरान जब परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ी तो जोधपुर में ही एलआईसी एजेंट बन गए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !