Monday , 17 August 2026
Breaking News

खाली भूखंड बना गंदगी का अड्डा, बदबू और मच्छरों से परेशान कॉलोनीवासी

कोटा: कोटा (Kota) शहर के आर.के. पुरम क्षेत्र स्थित ए-192 नंबर का खाली भूखंड लंबे समय से गंदगी (Dirt) और कचरे (Garbage) का अंबार बना हुआ है। भूखंड की नियमित सफाई नहीं होने से आसपास के लोगों को बदबू और मच्छरों (Mosquito) के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है।

 

Vacant plot turns into a dumping ground in kota Vikalp Times

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूखंड के चारों ओर कचरा जमा होने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों की छत पर भी नहीं जा पा रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

वरिष्ठ पत्रकार पारस जैन ने बताया कि भूखंड के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ है, जबकि अंदर और आसपास बड़ी मात्रा में कचरा जमा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकारी शिकायत पोर्टल पर फोटो सहित लिखित शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक सफाई की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम (Nagar Nigam Kota) से जल्द से जल्द भूखंड की सफाई करवाने और नियमित स्वच्छता (Swachhta) व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या से राहत मिल सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

mayoral post reserved for OBC woman in kota Rajasthan Vikalp Times

कोटा में आरक्षण लॉटरी से बदले सियासी समीकरण, मेयर पद OBC महिला के खाते में

कोटा: स्थानीय निकाय चुनावों (Local body elections) को लेकर हुई आरक्षण लॉटरी (Reservation Lottery) के …

Water floods Mukundra Tunnel, traffic halted, massive traffic jam on NH-52 Kota Vikalp Times

मुकंदरा टनल में भरा पानी, ट्रैफिक बंद, NH-52 पर लगा लंबा जाम

कोटा: Kota संभाग में बारिश (Barish) का दौर जारी है। मौसम विभाग (Weather Department) ने …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

Situation worsens due to heavy rain in Kota-Jhalawar, 19 gates of Navnera dam opened Vikalp Times

कोटा-झालावाड़ में भारी बारिश से हालात बिगड़े, नोनेरा डैम के 19 गेट खोले, 10 गांवों का संपर्क टूटा

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) में मानसून (Monsoon) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। हाड़ौती …

Private bus blockade in Kota Online and offline ticket bookings suspended Vikalp Times

बसों पर कार्रवाई से भड़के ऑपरेटर, प्रदेशभर में बुकिंग बंद कर हड़ताल का ऐलान

कोटा: बसों (Bus)पर जारी चेकिंग और सीज की कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !