Monday , 17 August 2026
Breaking News

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस ने उठाया बड़ा कदम!

सवाई माधोपुर: महिलाओं और बालिकाओं (Women Safety) की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में विशेष संपर्क सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला सुरक्षा, संवेदनशील पुलिसिंग तथा कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

Sawai Madhopur Police takes a major step regarding women's safety Vikalp Times

 

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) मुख्यालय विजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SUCAW) सतीश वर्मा, प्रोबेशनर आरपीएस अमिता राठौड़ सहित जिले के सभी थानाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

सभा के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, शिकायतों का त्वरित और संवेदनशील निस्तारण करने तथा महिला अपराधों की रोकथाम में पुलिस की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही महिला बीट अधिकारी योजना (Women Beat Officer Scheme) और कालिका पेट्रोलिंग (Kalika Patrolling) को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में पॉक्सो अधिनियम, POSH Act, She-Box, POCSO e-Box, राजकॉप सिटीजन ऐप (Rajcop citizen App), महिला एवं बाल हेल्पलाइन सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों और शिकायत तंत्र की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन धो*खाधड़ी से बचाव और साइबर शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर भी अधिकारियों को जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा संबंधी जन-जागरूकता अभियान तेज करने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुझाव भी लिए गए।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान और प्रभावी पुलिसिंग लगातार जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Postal Departments Raksha Bandhan gift Big discount on sending Rakhi Mail Sawai Madhopur Vikalp Times

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात, राखी भेजने पर बड़ी छूट

सवाई माधोपुर: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग (Indian …

Mantown Police Sawai Madhopur 12 Aug 26 Vikalp Times

20 लाख कमाने का दावा! साइबर ठ_गी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) …

Artists from Sawai Madhopur unite pledge to strengthen the organization Vikalp Times

सवाई माधोपुर के कलाकार हुए एकजुट, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों (Artists) की एक महत्वपूर्ण …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

183 RAS officers transferred several officials, including the Sawai Madhopur SDM, reassigned Vikalp Times

183 RAS अधिकारियों के तबादले, सवाई माधोपुर SDM समेत कई अधिकारी बदले

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !