Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जयपुर में 26 फरवरी को होगा वैश्य चेतना महाकुंभ का आयोजन

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मलेन राजस्थान प्रदेश ईकाई की ओर से जयपुर में 26 फरवरी को वैश्य चेतना महाकुंभ का आयोजन करने जा रहा है। इसको लेकर राजस्थान प्रदेश ईकाई की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश सांघी के मुख्य आतिथ्य में एवं प्रदेशाध्यक्ष व अलवर के पूर्व विधायक बनवारी सिंघल की अध्यक्षता में जयपुर में होने वाली वैश्य चेतना रैली को लेकर आयोजित की गई। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर रहे। बैठक में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गिरिश कुमार संघी के नेतृत्व में आयोजित की जाने वाली राजस्थान वैश्य चेतना यात्रा की रूपरेखा भी तैयार की गई।

 

Vaish Chetna Mahakumbh will be organized in Jaipur on February 26

 

इस यात्रा और महाकुंभ का उद्देश्य वैश्य एकता बल पर जोर देना होगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार जैन ने अपने विचार रखें और आश्वासन दिया कि सवाई माधोपुर जिले से चेतना रैली में अधिक से अधिक संख्या में वैश्य बंधु भाग लेंगे। बैठक में सवाई माधोपुर से जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार जैन, संरक्षक जगदीश अग्रवाल जड़ावता, महामंत्री राजेश कुमार गोयल पांचोलास, कोषाध्यक्ष मनीष, मंत्री माहेश्वरी, महिला जिलाध्यक्ष सुमन गोयल व महिला जिला महामंत्री चित्रा जैन ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !