Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एमपी के मंदसौर जिले में कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौ*त

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर एक वैन के कुएं में गिर जाने से 12 लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जिसमें तीन की इमरजेंसी वार्ड में इलाज लगातार जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचरिया गांव में यह घटना हुई है। मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से फिसलकर कुएं में जा गिरी।

 

Van falls into a well in Mandsaur district of Madhya Pradesh

 

 

उन्होंने कहा कि वैन में दो बच्चों भी सवार थे। चार लोगों को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुएं में जहरीली गैस है। मंदसौर के एसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार कुएं में गिर गई, इसमें 14 लोग सवार थे। उन्हें बचाने गए एक व्यक्ति (मनोहर) की भी मौ*त हो गई। कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मा*री, बाइक सवार की भी मौ*त हो गई। कुएं से 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

 

 

 

कुल 12 लोगों की मौ*त हुई। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मनोहर नाम के व्यक्ति ने बहुत बहादुरी से 4 लोगों को बचाया, लेकिन पानी में गिरने से उसकी मौ*त हो गई। वहीं एमपी के सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है और मृ*तक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हा*दसे में गहरे कुएं में कार गिर जाने से बारह लोगों की असामयिक मृ*त्यु का दुखद समाचार मिला है।

 

 

 

 

स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हा*दसे में हुए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृ*तक के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !