Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विक्रेताओं को बतानी होगी आवश्यक वस्तुओं के भण्डारण की मात्रा

विक्रेताओं को बतानी होगी आवश्यक वस्तुओं के भण्डारण की मात्रा

राजस्थान आवश्यक वस्तुएं (गोदाम की घोषणा) आदेश 2020 के खण्ड 3 के अनुसरण में अधिसूचना दिनांक 9 अप्रैल 2020 के शिड्यूल में सम्मिलित आवश्यक वस्तुओं के डीलर एवं थोक विक्रेताओं को आदेशित किया गया कि उनको 5 दिवस में अधिसूचना में अंकित वस्तुओं के भण्डारण की जा रही सामग्री हेतु उपयोग में लिये जा रहे भण्डारण स्थलों, व्यापार स्थलों की सूचना एवं भण्डारण स्थलों पर अधिसूचना में उल्लेखित आवश्यक वस्तुओं के भण्डारण की मात्रा की घोषणा, लिखित सूचना अधिकृत अधिकारियों को दिया जाना अनिवार्य है।
जिला कलेक्टर रसद नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि जिला मुख्यालय के लिए जिला रसद अधिकारी को जिला मुख्यालय के लिए अतिरिक्त अन्य उपखंड कार्यालयों के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी को, जिला व उपखंड मुख्यालय के अतिरिक्त स्थानों के लिए संबंधित तहसीलदार को सूचना दिया जाना अनिवार्य किया गया है।
जिला कलेक्टर (रसद) ने बताया कि अधिसूचना के शिड्यूल में शामिल फूड ग्रेन में गेहूं, गेहूं आटा, मैदा, सूजी और चावल। इसी प्रकार दाल में उड़द, मूंग, अरहर, मसूर, चना, राजमा, खाद्य तेलों में सरसों तेल, सोयाबीन तेल, मूंगफली तेल, सनफ्लोवर आयल, हाईड्रोजेनेटेड वेजेटेबल आयल, शक्कर (किसी भी फोर्म हो, जिससे 90 प्रतिशत से अधिक सुक्रोज हो), बेकरी ब्रेड, देशी घी, आयोडाइज्ड नमक, सर्जिकल मास्क (दो एवं तीन प्लाई) एन 95, मेल्ट ब्लोन नो वोवन फेब्रिक एंड हेंड सेनेटाईजर, एल्कोहल यूज्ड इन मेकिंग हेंड सेनेटाइजर्स शामिल है।
जिला कलेक्टर ने शिड्यूल में शामिल वस्तुओं के डीलर एवं थोक विक्रेता को आदेशित किया है कि वे अपने व्यापार स्थल एवं गोदाम के लिये फार्म-अ प्रारूप 3 (प) में घोषणा कर सकते है। डीलर एवं थोक विक्रेता शिड्यूल में शामिल वस्तुओं का उनके द्वारा घोषित व्यापार स्थल एवं गोदाम के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भण्डारण नहीं कर सकते है। उक्त आदेश के उल्लंघन की स्थिति में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक से उच्च रेंक के समस्त अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को प्रवेश तलाशी एवं जब्ती का अधिकार है। उन्होंने बताया कि अधिकारी इस नोटिफिकेशन के उल्लंघन करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही करें। समस्त उपखण्ड स्थलों की सूचना प्रात की जाए सूचना प्राप्त होने के पश्चात सूचना का सत्यापन किया जाये। यह आदेश 30 जून 2020 तक प्रभावी रहेगा।

Vendors have tell quantity storage essential commodities

सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करवाई जाए

जिल कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने सभी उपखंड अधिकारियों को जिले में सोशल डिस्टेंसिंग की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के उपखण्ड, नगर परिषद क्षेत्र में किराना दुकानों, बैंको, पोस्ट ऑफिसों, ए.टी.एम, कृषि उपज मण्डी समितियों, सब्जी एवं फल मण्डियों इत्यादि में संबंधित मालिक, संचालकों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण के मध्यनजर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में धारा 144 लागू की गई है, जिसमे 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर इकठ्ठे होना वर्जित होने तथा अधिकतम लोगों द्वारा सोशियल डिस्टेंसिंग की अनुपालना में घर से कम से कम निकलने के निर्देश प्रदान किए हुए है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त के संबंध में समूचित कार्यवाही करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में समझाईश करवाते हुए आमजन से (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए सोशिल डिस्टेंसिंग के संबंध में जागरूक करते हुए पालना करवाना सुनिश्चित करें।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !