वेनेज़ुएला: वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बेटे और सांसद निकोलस मादुरो गुएरा ने अपने माता-पिता को अमेरिका की ओर से हिरा*सत में लिए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने माता-पिता के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना की है। मादुरो गुएरा ने कहा कि अगर किसी देश के राष्ट्रपति के अप*हरण को सामान्य बना दिया गया, तो कोई भी देश सुरक्षित नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज वेनेज़ुएला है, कल कोई भी ऐसा देश हो सकता है जो दबाव में झुकने से इनकार करे। यह सिर्फ एक क्षेत्रीय समस्या नहीं है, बल्कि वैश्विक राजनीतिक स्थिरता के लिए सीधा खतरा है। मादुरो गुएरा ने अमेरिका से अपने माता-पिता को रिहा करने की मांग की और अपने खिलाफ भी आरोप पत्र में नाम शामिल किए जाने की कड़ी निंदा की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
