Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कौन है विजया रहाटकर जो बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

जयपुर: राजस्थान में बीजेपी की सह-प्रभारी विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. अर्चना मजूमदार को एनसीडब्ल्यू का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर एक आदेश जारी किया गया है। विजया रहाटकर ने महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में भी अपनी एक खास पहचान बनाई थी, जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह नियुक्ति की है। अब उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।

 

Vijaya Rahatkar BJP Leader becomes chairperson of National Commission for Women

 

विजया रहाटकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की 7 साल राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब भाजपा की राष्ट्रीय सचिव तक का सफर तय कर चुकी हैं। इसके अलावा वे भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की लंबे समय तक सदस्य रही हैं। विजया अभी राजस्थान भाजपा की सह प्रभारी के रूप में पार्टी का काम कर रही हैं।

 

 

 

 

 

Vijaya Rahatkar BJP Leader becomes chairperson of National Commission for Women

 

 

विजया रहाटकर ने भौतिकी में स्नातक एवं इतिहास में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘विधिलिखित’ (महिलाओं के कानूनी मुद्दों पर आधारित), ‘अग्निशिखा धडाडू द्या’, ‘औरंगाबाद: लीडिंग टू वाइड रोड्स’, और ‘मैजिक ऑफ ब्लू फ्लेम’ शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय कानून पुरस्कार एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा सावित्रीबाई फुले पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

 

डॉ. अर्चना मजूमदार NCW सदस्य नियुक्त:

विजया राहटकर की नियुक्ति के अलावा सरकार ने एनसीडब्ल्यू के नए सदस्य भी नामित किए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार डॉ. अर्चना मजूमदार को आधिकारिक तौर पर तीन साल के कार्यकाल के लिए एनसीडब्ल्यू का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Dr. Archana Majumdar was made the new member of the National Commission for Women.

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !