Thursday , 23 July 2026
Breaking News

रोड़वेज बस की सुविधा से महरूम हैं शिवाड़ क्षेत्र के ग्रामीण

ग्राम पंचायत शिवाड़, महापुरा, ईसरदा, टापुर, सारसोप की करीब 45000 की आबादी वाले क्षेत्र में रोड़वेज बस सुविधा नहीं होने से क्षेत्र वासियों को यात्राएं करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि ये पंचायतें उपखंड चौथ का बरवाड़ा, उपखंड बौंली, उपखंड निवाई के साथ जिला सवाई माधोपुर एवं टोंक जिले से जुड़ी हुई हैं। लोगों ने बताया कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों से इन पांचों पंचायतों में एक रोड़वेज बस सेवा उपलब्ध करवाने की मांग करते आए हैं लेकिन अब तक किसी भी क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रोड़वेज बस चलाने का कार्य नहीं किया है। मात्र आश्वासन देते आ रहे हैं। ग्रामीण जगदीश प्रसाद सोनी, विनय कुमार जैन, नरेंद्र सिंह पटवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत ईसरदा, महापुरा में एक भी रोड़वेज बस सुविधा नहीं है। वहीं टापुर पंचायत में एक रोड़वेज सुबह 6 बजे के लगभग चलती है तथा पंचायत सारसोप से सुबह 7 बजे चलती है जो शिवाड़ बाईपास पहाड़ के पीछे से निकलती है। जिसके कारण शिवाड़ से रोड़वेज बस में बैठने वाले यात्रियों को शिवाड़ के बाहर सारसोप मोड़ एवं गौतम आश्रम दोनों और एक किलोमीटर चलकर रोड़वेज बस में बैठना पड़ता है।

 

Villagers of Shivad area are deprived of roadways bus facility

 

इसके कारण यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ती है। शिवाड़ ग्रामीणों की मांग है कि रोड़वेज बस शिवाड़ ग्राम के अंदर से पहले गत वर्षो से आई थी उसी प्रकार ग्राम के अंदर से बस आने-जाने से यात्रियों की दूरी कम होने के साथ वजन लाने ले जाने में परेशानियां नहीं उठानी पड़ेगी तथा बस में यात्रा करने वाले की संख्या भी बढ़ेगी जिससे रोड़वेज को फायदा होगा। क्षेत्रीय ग्रामीण विकास गुर्जर, राम राय चौधरी, बेनी माधव शर्मा आदि ने क्षेत्रीय सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल से मांग की है कि ग्राम पंचायत ईसरदा टापुर, सारसोप, महापुरा, शिवाड़ में प्रातः काल के समय रोड़वेज बस चालू हो जो वाया शिवाड़, महापुरा, जामडोली, निवाई होकर जयपुर जावे व पुनः यह बस जयपुर से अलग-अलग समय पर चलकर अपने स्थान पर वापस पहुंचे। जिससे पांचों पंचायत के ग्रामीणों को रोड़वेज बस सेवा का लाभ मिल सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !