Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सरकार चाहे कोई भी हो बजट में सदा उपेक्षित रहा है सवाई माधोपुर

सरकारें कितनी आयी और कितनी चली गई पर हमारे सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र की बजट में सदा उपेक्षा बनी रही है। इसको लेकर चर्चा हमेंशा बनी रहती है। नेता कोई भी रहा हमेशा उसका भाव जीतने के बाद ट्रांसफर  एवं धन कमाने में रहा सवाई माधोपुर का ठोस विकास नहीं हुआ। सीमेन्ट फैक्ट्री बंद होने के बाद जैसे यहां के उद्योगों का प्राणान्त हो गया। पर्यावरण के नाम पर हमें सदा छला गया। यह एसटी एससी बाहुल्य जिला रोजगार, शिक्षा को तरस गया। यहां कोई एक स्थापित उद्योग, शिक्षा प्रशिक्षण का केन्द्र नहीं है। कहने को तो टाइगर प्रोजेक्ट के कारण हम विश्व विरासत में है, लेकिन टाइगर ट्यूरिज्म से यहां के लोगों को कोई खास रोजगार नहीं मिल रहा है। सारा होटल व्यवसाय बाहरी लोगों के पास है। अपने अपने रसूकात के चलते कई आईएएस, मंत्री, अधिकारियों ने वन विभाग, राजस्व विभाग से मिल कर होटलें खड़ी कर दी। आखिर उनकी अरबों रुपयों की होटलों के बनते समय पर्यावरण कहां चला गया। यही हाल शिक्षा का है काॅलेज में एक भी व्यावसायिक कोर्स नहीं है। सभी विधार्थियों को इसके लिए लाखों रुपये खर्च करके उच्च अध्ययन हेतु बाहार जाना पड़ता है।

 

No matter who the government is, Sawai Madhopur has always been neglected in the budget

 

शिक्षा सबसे मंहगी हो गई है, विद्यार्थी और उनके अभिभावक बैंकों के कर्जदार हो गए हैं। आज इस जिले को सरकारी स्तर पर इंजिनियरिंग कॉलेज, कृषि कॉलेज, विधि कालेज तथा कई व्यावसायिक कोर्सो की आवश्यकता है ताकि विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए बाहर नहीं जाना पडे़। जिले में सबसे बुरा हाल ग्रामीण परिवहन का है। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन साधनों का अभाव है उसे पूरा किया जाना चाहिए। यहां का संभाग मुख्यालय बदलकर 100 किमी दूर कोटा से 250 किमी दूर भरतपुर कर दिया गया। चारों ओर अथाह जल कोष है पर मुश्किल से पानी मिल पा रहा है। लोग परेशान हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। नेता स्वागत कार्यक्रमों में मस्त हैं उनकी इस ओर कोई सोच ही विकसित नहीं हो रही। जय हो लोकतंत्र की देखते हैं अपने को माधोपुर का हितेषी बताने वाली वितमंत्री एवं उपमुख्य मंत्री इस बजट में सवाई माधोपुर के लोगों की आकांक्षा को कितना पूरी करती है या फिर आशाओं का झुनझुना ही हाथ आयेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !