Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मॉडल स्कूल सूरवाल में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ आयोजित 

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल ब्लॉक सवाई माधोपुर में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह 2024 का आयोजन आज शनिवार को रामखिलाड़ी बैरवा संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा संभाग भरतपुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह की अध्यक्षता नाथूलाल खटीक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा की गई। कालूराम बैरवा सहायक निदेशक समसा सवाई माधोपुर, राकेश कुमार मीणा एपीसी समसा सवाई माधोपुर, नीरज कुमार भास्कर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर, राजेश शर्मा जिलाध्यक्ष पत्रकार संघ सवाई माधोपुर, शाबिर प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक सूरवाल, शबनम बानो सरपंच सूरवाल, मोहनलाल मीणा एसएमसी अध्यक्ष सूरवाल आदि समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। संयुक्त निदेशक ने बालकों को प्रेरित करते हुए बताया की बालकों को सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए। इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि करियर मुखी एवं ज्ञानवर्धक भी होता है। उन्होंने इसके लिए स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बालकों से अपील की कि वे अपने जीवन को राष्ट्र के लिए समर्पित करें।

 

Annual function and Bhamashah felicitation ceremony organized in Model School Surwal

 

इसी प्रकार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बालकों को समझाया कि वह किस प्रकार अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने शिक्षा में नैतिकता की बात भी कहीं। इस अवसर पर बालकों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। बालकों ने नृत्य, नाटक, भाषण एवं अभिनय द्वारा अपना प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले तथा गत वर्ष कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। भामाशाहों एवं स्टॉफ के समस्त शिक्षकों, (जिन्होंने वर्ष पर्यंत उपलब्धि पूर्ण कार्य किया) उन्हें भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही सैयद मसरूफ अली सीनियर टीचर को भरतपुर संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ओम प्रकाश साहू ने सभी आगंतुकों, अतिथियों अभिभावकों का धन्यवाद दिया तथा वर्ष पर्यंत प्राप्त की गई उपलब्धियां को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !