Thursday , 8 August 2024

विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के 50 किलो भार वर्ग के फाइनल में वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है। पेरिस ओलंपिक के फाइनल से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक्स पर ट्वीट भी किया है।

 

Vinesh Phogat announced retirement from wrestling

 

 

 

विनेश फोगाट ने लिखा है कि, “माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।” विनेश ने लिखा है कि, “अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी।”

 

 

 

विनेश फोगाट के कुश्ती को अलविदा के कहने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिखा है कि, “हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फौगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।

 

 

 

उन्होंने लिखा है कि, “हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, इनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी। हमें आप पर गर्व है विनेश!।”

 

 

विनेश फोगाट के कुश्ती को अलविदा कहने पर भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। बजरंग पूनिया ने लिखा है कि, “विनेश आप हारी नहीं हराया गया हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेगी आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो।”

 

 

 

विनेश के कुश्ती को अलविदा कहने के एलान पर भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है।साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, विनेश तुम नहीं हारी हर वो बेटी हारी है जिनके लिए तुम लड़ी और जीती। ये पूरे भारत देश की हार है।

उन्होंने आगे लिखा है कि, “देश तुम्हारे साथ है। खिलाड़ी के तौर पे उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम”

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

विनेश फोगट के लिए न्याय की मांग

विनेश फोगट के लिए न्याय की मांग, INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में …

Sangod ujad river kota news

सांगोद उजाड़ नदी में नहाते समय डूबी 8 वर्षीय बालिका

सांगोद उजाड़ नदी में नहाते समय डूबी 8 वर्षीय बालिका         कोटा: सांगोद उजाड़ …

Farmer agricultural work kota news

कृषि कार्य करते हुए किसान की हुई मौ*त 

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले के देवली मांझी क्षेत्र में खेत पर कृषि कार्य करते …

Farmers can make changes in the crop recorded in Kisan Credit Card

किसान क्रेडिट कार्ड में दर्ज फसल में कृषक कर सकते हैं परिवर्तन

जयपुर: उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि किसान क्रेडिट …

Youth Current Bapawar sangod kota

करंट लगने से युवक की हुई मौ*त

करंट लगने से युवक की हुई मौ*त     कोटा: करंट लगने से युवक की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !