Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मणिपुर में फिर हिंसा: बंगाल में दरिंदगी, इम्फाल में महिलाओं ने जाम की सडक़ें, दरिदों की धरपकड़ जारी

दो बहनों की रेप के बाद हत्या, मिजोरम में मैतेई समुदाय को मिली धमकी

 

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। इस भयावह मामले में मणिपुर पुलिस ने शनिवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो में देखे जा रहे एक दर्जन संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर छापामारी जारी है। उधर, शनिवार को इम्फाल में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इम्फाल में महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा घारी इलाके में एक मुख्य सडक़ को अवरुद्ध करने के बाद फिर हिंसा भडक़ उठी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए मणिपुर सशस्त्र पुलिस, सेना और त्वरित कार्रवाई बटालियन मौके पर पहुंची।

 

Violence again in Manipur, cruelty in Bengal, women block roads in Imphal

 

उन्होंने सबसे पहले वहां आग बुझाई और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं मणिपुर के बी फैनॉम गांव में दो महिलाओं के नंगा करके घुमाने और उनके साथ गैंगरेप के आरोप के बाद एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसके मुताबिक दो अन्य महिलाओं की भी रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। एफआईआर के मुताबिक यह घटना राजधानी इंफाल की बताई गई है। वहीं मणिपुर में हिंसा के बीच मिजोरम में मैतेई समुदाय को धमकी मिली है। मिजोरम के पूर्व विद्रोहियों ने मैतेई समुदाय के लोगों से राज्य छोडऩे को कहा है। बंगाल में चोरी को लेकर दो महिलाओं को निर्वस्त्र किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !