Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विष्णुदेव साय होंगे छ्त्तीसगढ़ के नए सीएम 

छ्त्तीसगढ़ में भाजपा ने नए सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति बनी। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक और छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक शामिल थे. बता दें की विष्णु देव साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं और केंद्रीय राजनीति का भी उनके पास अनुभव है। साय पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

 

Vishnudev Sai will be the new CM of Chhattisgarh

 

इसके अलावा वह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। साय के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। छत्तीसगढ़ के गठन से पहले वह संयुक्त मध्यप्रदेश विधानसभा में भी विधायक रहे चुके हैं। विष्णुदेव साय चार बार सांसद और तीन बार एमएलए रह चुके हैं। दो साल तक छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी कमान संभाल चुके हैं। अहम बात ये है कि साय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होती है बता दें कि इस बार विष्णुदेव साय ने कुनकुरी विधानसभा से चुनाव जीता है। अभी विष्णुदेव साय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में सदस्य भी हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !