नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अ*भद्र भाषा के इस्तेमाल पर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को बीजेपी बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ किसने गा*ली-ग*लौज की? उसका नाम बताइए। यह बीजेपी की साजिश है। यह एक प्लांटेड स्टोरी है, ताकि यात्रा से ध्यान हटाया जा सके। वह वीडियो दिखाइए जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव खड़े हों। ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह सोची-समझी साजिश है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम यह जानना चाहते हैं कि इसके पीछे किसने उक*साया। हम अपनी ही यात्रा को बाधित नहीं करेंगे, यह उनकी टूलकिट है। लोगों को भेजना, अपने ही नेताओं को गा*ली दिलवाना, उसे सोशल मीडिया पर फैलाना, राजनीतिक मुद्दा बनाना और फिर पार्टी मुख्यालय पर हमारे कार्यकर्ताओं पर हम*ला करना। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता का अपमान किए जाने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पत्रकारों से कहा कि शायद बीजेपी ने अंदर अपने लोगों को छोड़ा होगा।
यात्रा और राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए बीजेपी के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। महाराष्ट्र में ये हमारा अनुभव है, ये लोग किसी भी स्तर पर गिर सकते हैं। ये उनके लोग होंगे। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बीते गुरुवार को जब दरभंगा पहुंची थी तो कथित तौर पर कुछ अज्ञात लोगों ने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे थे।
हालांकि उस समय वहां कांग्रेस या आरजेडी का कोई बड़ा नेता नहीं था। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर ह*मलावर है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस के नेता पीएम मोदी को जितनी गा*लियां देंगे, कमल उतना ही खिलेगा। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस मामले में एक सं*दिग्ध व्यक्ति को गिर*फ्तार किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
