Monday , 8 June 2026
Breaking News

महाराष्ट्र के वोटर संख्या पर विवाद, सीएसडीएस को कारण बताओ नोटिस भेजेगा आईसीएसएसआर

महाराष्ट्र: भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) सामाजिक विज्ञान संस्थान लोकनीति-सीएसडीएस को कारण बताओ नोटिस जारी करने जा रही है। लोकनीति-सीएसडीएस के प्रोफेसर संजय कुमार ने 17 अगस्त को एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया था कि महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर वोटों की संख्या में कमी आई है। इसके बाद में उन्होंने यह पोस्ट हटा दिया और स्वीकार किया कि उनकी टीम ने आंकड़ों का गलत विश्लेषण किया था।

Voter number in Maharashtra, ICSSR will send show cause notice to CSDS

इस पर उन्होंने माफी भी मांगी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आईसीएसएसआर ने कहा है कि आईसीएसएसआर से वित्त पोषित शोध संस्थान सीएसडीएस में जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति ने मीडिया में बयान दिए, जिन्हें बाद में डेटा विश्लेषण में गड़बड़ी का हवाला देकर वापस लेना पड़ा।

संस्थान ने चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान की पक्षपातपूर्ण व्याख्या के आधार पर मीडिया में खबरें भी प्रकाशित कीं। आईसीएसएसआर ने आगे कहा कि सीएसडीएस के इस प्रयास को डेटा में हेराफेरी और चुनाव आयोग की साख को कम करने की कोशिश माना जाएगा। यह परिषद के अनुदान नियमों का गंभीर उल्लंघन है, इसलिए सीएसडीएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Khan Sir coaching center patna bihar news 3 June 26 Vikalp Times

पटना में सनसनी, खान सर के सेंटर पर हमला, गार्ड को पीटा, पोस्टर फाड़े

बिहार: Bihar की राजधानी पटना (Patna) के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार को खान सर …

The weather will deteriorate in North India including Delhi, IMD has issued an alert.

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh) और …

LPG Gas Cylinder house collapse in Delhi 2 June 26 Vikalp Times

दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से ढहा पूरा मकान, कई लोग मलबे में दबे

नई दिल्ली: उत्तर दिल्ली (Delhi) के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas …

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !