दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल की ओर से मार्शल लॉ लागू करने के बाद उनके खिलाफ महाभियोग चलाकर उन्हें हटा दिया गया था। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर एक बजे तक मतदान 62.1 फीसदी तक पहुंच गया था। 2022 की तुलना में इस समय इससे कम मतदान हुआ था।
राष्ट्रपति चुनाव में मुख्य मुकाबला विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ली जे म्यूंग और सत्तारूढ़ दल के किम मून सू के बीच है। किम मून यून सुक-योल की कैबिनेट में मंत्री थे। कई युवा मतदाताओं का कहना है कि वो देश में एक निर्णायक नेता देखना चाहते हैं। दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति की सबसे बड़ी चुनौती अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से निपटना होगी।
ट्रंप ने दक्षिण कोरिया से आने वाले स्टील पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। दक्षिण कोरिया अमेरिका को स्टील का निर्यात करने वाला चौथा बड़ा देश है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
