महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) समेत 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों पर चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। बीबीसी मराठी सेवा के अनुसार इन नगर निगमों में कुल 15,908 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। गुरुवार सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ है और यह शाम 5:30 बजे तक चलेगा।
मतों की गणना 16 जनवरी को होगी। इन चुनावों में सबकी नजर बीएमसी पर है, जहां बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन का मुकाबला ठाकरे भाइयों (उद्धव और राज) से है। मुंबई को छोड़कर, सभी 28 नगर निगमों के चुनाव बहु-सदस्यीय प्रणाली पर हो रहे हैं। बीएमसी में हर एक वार्ड से केवल एक सदस्य चुना जाता है, इसलिए हर एक मतदाता को केवल एक ही वोट डालना होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
