नई दिल्ली: दिल्ली के जैतपुर में मंदिर की एक दीवार गिरने से सात लोगों की मौ*त हो गई है। ये जानकारी साउथ ईस्ट दिल्ली की एडिशनल डीसीपी एश्वर्य शर्मा ने दी है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है। इस कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जैतपुर में जलभराव के कारण दीवार की नींव कमजोर हो गई थी। एश्वर्य शर्मा ने बताया कि रात से हो रही भारी बारिश के कारण तीन से चार फुट पानी भर गया था, जिससे दीवार की नींव कमजोर हो गई। दीवार गिरने की कॉल सुबह नौ बजकर 14 मिनट पर आई थी।
उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने फौरन आठ लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया जो दीवार गिरने से दब गए थे। अब केवल एक व्यक्ति जीवित बचे हैं और उनका इलाज चल रहा है। एडिशनल डीसीपी के अनुसार दीवार मंदिर के बगल में झुग्गियों में रहने वाले लोगों पर गिरी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
