मुंबई: मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार को चार मजदूरों की दम घुटने से मौ*त हो गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार मजदूरों की मौ*त निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी साफ करते समय हुई है। दम घुटने से घायल हुए 5 लोगों में से 4 को मृ*त अवस्था में अस्पताल लाया गया, वहीं एक मजदूर का इलाज किया जा रहा है।
मृ*तकों में 19 साल के हसीपाल शेख, 20 साल के राजा शेख, 36 साल के जियाउल्ला शेख और 31 साल के फुरहान शेख शामिल हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार यह घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गुड लक मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
