Sunday , 7 June 2026
Breaking News

8 मार्च तक हर महिला को 2500 रुपये दिलवा कर रहेंगे: आतिशी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नवनिर्वाचित 22 विधायकों के साथ अपने आवास पर बैठक की है। बैठक के बाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोगों ने आम आदमी पार्टी के 22 विधायकों पर भरोसा दिखाया है और हमारी जिम्मेदारी है उनकी सेवा करना।

We will provide Rs 2500 to every woman by March 8 Atishi marlena

उन्होंने कहा कि दिल्ली की हर महिला को भारतीय जनता पार्टी से 2500 रुपये 8 मार्च तक आम आदमी पार्टी दिलवा कर रहेगी। हम सुनिश्चित करेंगे कि जो काम पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने किए हैं उन्हें बीजेपी रोक न पाए। पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि अभी विश्लेषण चल रहा है कि आम आदमी पार्टी क्यों हारी, लेकिन ये दिल्ली की जनता का जनादेश है, हम जनादेश का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये भी सच्चाई है कि जितनी गुं*डागर्दी से ये चुनाव हुआ, दिल्ली के इतिहास में ऐसा चुनाव नहीं हुआ होगा। हम रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और भारतीय जनता पार्टी ने जो भी वादे किए हैं उन सारे वादों को आम आदमी पार्टी पूरी करवाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !