Thursday , 22 October 2026
Breaking News

जयपुर में पहले ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का हुआ उद्घाटन, भारत को सर्वश्रेष्ठ ‘वेडिंग डेस्टिनेशन’ के रूप में किया प्रदर्शित

भारत के सांस्कृतिक पहलुओं के साथ-साथ, देश भर में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास, विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होने के कारण पहुंच में सुधार और डिजिटल एवं भौतिक कनेक्टिविटी में सुधार से दुनिया भर में डेस्टिनेशन वेडिंग्स में काफी सहायता मिल रही है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय  की महानिदेशक मनीषा सक्सेना ने जयपुर के रामबाग पैलेस में 5 मई से 7 मई तक आयोजित होने रहे पहले ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो के उद्घाटन समारोह के दौरान यह बात कही। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल, ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का आयोजन ग्रेट इंडिया ट्रैवल के साथ पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) का भी सहयोग प्राप्त है।
मनीषा सक्सेना ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक परंपराओं के अपने अनूठे मिश्रण के साथ शादियों में जादू पैदा कर सकता है, राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उड़ीसा, हरियाणा, केरल और गोवा वेड-इन-इंडिया के लिए पसंदीदा स्थान हैं। पूर्वोत्तर भी तेजी से एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, खासकर असम के चाय बागान, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, मिजोरम और मणिपुर। भारत की G-20 अध्यक्षता के दौरान गोवा में आयोजित G-20 टूरिज्म ग्रुप की बैठकों में से एक को अनुभव साझा करते हुए सक्सेना ने कहा, हमने 500 वर्ष पुराने घर में सभी मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधियों की मेजबानी की, जिसमें 200 साल पुरानी कटलरी रखी हुई है। भारत में ऐसी कई तरह की संपत्तियां हैं। हम पर्यटन मंत्रालय में मूर्त और अमूर्त दोनों संपत्तियों के इस भंडार का दस्तावेजीकरण करने की प्रक्रिया में हैं।
उद्घाटन सत्र के दौरान गायत्री राठौड़ प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार ने कहा कि पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार को पहली बार ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो आयोजित मिलने पर प्रसन्नता है। राजस्थान अपनी राजसी और भव्य सेटिंग के कारण लंबे समय से सेलिब्रिटी शादियों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा है। राज्य के शानदार महल, किले और हवेलियां, जिन्हें लक्जरी हेरिटेज होटलों में बदल दिया गया है, वे इन भव्य समारोहों के लिए एक राजसी पृष्ठभूमि प्रदान करते हैं। राजस्थान का विश्व स्तरीय आतिथ्य, पारंपरिक व्यंजन और जीवंत मनोरंजन कपल्स और उनके मेहमानों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनाते हैं। एक्सपो में फिक्की वेडिंग टूरिज्म टास्कफोर्स के अध्यक्ष और वेडिंग लाइन के प्रबंध निदेशक, चेतन वोहरा ने कहा कि आतिथ्य हर भारतीय की रगों में दौड़ता है और हम एक ही विश्वास के साथ बड़े हुए हैं, हर अतिथि के लिए अपना दिल और अपना घर इस तरह खोलना जैसे कि वे भगवान हों, जिसे हम अतिथि देवो भव कहते हैं। वेड इन इंडिया समिट इस सपने को साकार करने में हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
दीपक देवा, अध्यक्ष, फिक्की टूरिज्म एंड कल्चरल कमेटी और प्रबंध निदेशक, ट्रैवल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि यह पहल वेडिंग टूरिज्म इंडस्ट्री के विविध हितधारकों के लिए एक समावेशी मंच के रूप में कार्य करेगी, जिसमें वेडिंग प्लानर्स, होटल व्यवसायी, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनीज, राज्य सरकार और पॉलिसीमेकर्स शामिल हैं। फिक्की की पूर्व प्रेसिडेंट और ललित सूरी हॉस्पिटेलिटी ग्रुप की सीएमडी डॉ. ज्योत्सना सूरी ने कहा कि यह एक्सपो राजस्थान से बढ़कर अंतर्राष्ट्रीय बनाने की दिशा में एक लंबा सफर तय करने जा रहा है।
Wed in India Expo inaugurated in Jaipur
भारत में बहुत सारे आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन हैं, जो वाकई काफी सुंदर व मनमोहक हैं। इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईईएमए) के पूर्व अध्यक्ष, सब्बास जोसेफ ने भारत को दुनिया का वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए भारत के आकर्षणों, अवसरों एवं चुनौतियों के बारे में विस्तार से बात की। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फिक्की के महासचिव एस. के. पाठक ने कहा कि भारतीय लोग देश में और प्रवासी भारतीय वैश्विक स्तर पर अधिक समृद्ध हो रहे हैं। अपने लोगों और अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाने के लिए अपने ही देश में अधिक खर्च करना बेहतर है।
इसलिए ‘वेड इन इंडिया’ एक बेहतरीन पहल है। उद्घाटन सत्र के दौरान ‘से आई डू इन इंडिया’ नामक ‘वेड इन इंडिया’ फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसमें वेडिंग्स के लिए भारत के खूबसूरत स्थलों और आर्किटेक्चरल चमत्कारों को प्रदर्शित किया गया, जिसने यहां उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। राजस्थान के जयपुर, उदयपुर एवं जोधपुर जैसे प्रमुख शहर शादियों के लिए पहले से ही भारतीयों और विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसी पर आधारित ‘रोमांस इन राजस्थान’ शीर्षक से एक ऑडियो-विजुअल प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसके जरिए ग्रामीण राजस्थान में शादी के साथ-साथ हनीमून की संभावनाओं के बारे में बताया गया।
दिनभर कई पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए, जिनमें ‘इंडिया अवेट्स यूः इवेल्यूएटिंग द रेडीनेस ऑफ इंडियाज वेडिंग इकोसिस्टम टू फेस इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन’, ‘लोकल बट ग्लोबलः इंडिया इन द न्यूज’, ‘सैशन विद इंटरनेशनल वेडिंग प्लानर्स’ और ‘गेटिंग इंस्पायर्ड: एनलाइजिंग सक्सेस स्टोरीज एंड चैलेंजेज’ कुछ प्रमुख विषय थे। इनमें विशेषज्ञों ने भारत को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में देश की तैयारियों और अवसरों पर चर्चा की। ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो में कई नीति निर्माता, पर्यटन व हॉस्पेटिलिटी इंडस्ट्री के दिग्गज और 50 से अधिक देशों के टूर ऑपरेटर भाग ले रहे हैं।
एक्सपो में ‘रेडीनेस ऑफ इंडियाज वेडिंग इकोसिस्टम’, ‘डायनेमिक्स ऑफ वेडिंग टूरिज्म एंड इट्स इम्पैक्ट ऑन इंडियाज लार्जर टूरिज्म इंडस्ट्री’, ‘कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल टूरिज्म डेस्टिनेशंस’ जैसे विषयों पर सैशन, एक थॉट लीडरशिप स्पीच, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय वेडिंग स्टेकहोल्डर्स की राउंड टेबल के साथ-साथ नेटवर्किंग डिनर व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  एक्सपो में भारत के पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य क्षेत्रों के दिग्गजों के साथ-साथ ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन बोर्डों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !