Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अरविन्द केजरीवाल के बीजेपी मुख्यालय मार्च करने की घोषणा पर बीजेपी क्या बोली, पढ़िए 

भारतीय जनता पार्टी के के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल किया है कि वो बिभव कुमार और स्वाति मालीवाल के मामले पर आखिर चुप क्यों हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो अपने साथियों के साथ आज 12 बजे बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शहजाद पूनावाला ने एएनआई से कहा कि, ”अरविंद केजरीवाल पहले भ्रष्टाचार करते हैं, फिर दुराचार करते हैं, फिर दुष्प्रचार करते हैं और अब वो इमोशनल अत्याचार कर रहे हैं।”

‘बिभव कुमार और स्वाति मालीवाल के मामले पर अरविंद केजरीवाल आखिर चुप क्यों हैं? ऐसे कौन से राज हैं जिनके लिए अरविंद केजरीवाल बिभव कुमार जैसे अपराधी को बचा रहे हैं।” शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि, ”केजरीवाल के मौजूदगी में एक राज्यसभा सांसद पर ह*मला हुआ। उस पर जवाब देने की बजाय अरविंद केजरीवाल मुद्दा भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।” ”संजय सिंह ने यह बात स्वीकार की कि बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल से बदस*लूकी की। ऐसा क्या हुआ कि आपने 72 घंटे में यू-टर्न ले लिया।”

Read what BJP said on Arvind Kejriwal's announcement of marching to BJP headquarters.

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा:-

आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने बिभव कुमार के मामले को आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश बताया है। कुलदीप कुमार ने एएनआई से कहा कि, ”ये पूरा षड्यंत्र है। आज 12 बजे अरविंद केजरीवाल बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। हम प्रधानमंत्री से कह रहे हैं कि आप बार-बार षड्यंत्र क्यों रच रहे हैं।

”एक बार में ही आम आदमी पार्टी के सभी सांसदों को, विधायकों को और पार्षदों को जेल में बंद कर दो, पार्टी खत्म हो जाएगी। आज हम जा रहे हैं और हम कहेंगे प्रधानमंत्री जी सभी को गिरफ्तार करो।” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि “मैं कल दोपहर 12 बजे बीजेपी दफ़्तर पहुंच रहा हूं।”

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !