Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जेके लोन प्लाज्मा प्रकरण में जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट, ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज अनुभाग की होगी स्थापना

जयपुर:- राजस्थान में ब्लड बैंकों के सुचारू संचालन के लिए निदेशक जनस्वास्थ्य के अधीन ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज अनुभाग की स्थापना की जाएगी। यह अनुभाग प्रदेश में औषधि नियंत्रण विभाग के साथ समन्वय कर ब्लड बैंक से संबंधित समस्त कार्यों में पारदर्शिता और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगा।
यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने गत शनिवार को जेके लोन अस्पताल में प्लाज्मा चो*री प्रकरण में गठित की गई जांच टीम द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के अवसर पर दी है। उन्होंने कहा कि रोगियों को बिना किसी परेशानी के रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन तंत्र को सुदृढ़ किया जाएगा। ब्लड बैंक से संबंधित सभी चिकित्सकों को एवं पैरामेडिकल स्टाफ को नियमित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
blood transfusion services section will be established in jk loan hospital jaipur
बार कोड आधारित इन्वेंट्री सिस्टम होगा लागू:-
सिंह ने बताया कि सभी ब्लड बैंकों के निरीक्षण के लिए जोनल टीमों का गठन किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नियमित अंतराल पर इनका निरीक्षण हो। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा ब्लड बैंकों में बेहतर विजिलेंस के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जाएगा, जिसमें बार कोड आधारित इन्वेंट्री मैनेजमेंट एवं सप्लाई सिस्टम होगा। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ब्लड बैंकों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी।
सोनी अस्पताल में अनियमितता मिलने पर नोटिस:-
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि जांच टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार जेके लोन अस्पताल में प्लाज्मा चो*री प्रकरण में एक निजी अस्पताल की भूमिका की सूचना पर विभाग ने सोनी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की भी जांच की गई है। यहां अनियमितताएं पाई जाने पर अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा जयपुरिया एवं एसएमएस अस्पताल के ब्लड बैंकों का भी निरीक्षण किया गया।
इन दोनों अस्पतालों के ब्लड बैंकों में व्यवस्था सुचारू पाई गई। उल्लेखनीय है कि जेके लोन अस्पताल में प्लाज्मा चो*री का प्रकरण सामने आने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से जांच दल गठित किया था। इस दल में अतिरिक्त निदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ. सुशील कुमार परमार, उप वित्तीय सलाहकार सुरेश चंद जैन, अतिरिक्त निदेशक एड्स कंट्रोल सोसायटी डॉ. केसरी सिंह शेखावत एवं औषधि नियंत्रक प्रथम डॉ. अजय फाटक को शामिल किया गया था।
gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !