Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मिसेज एशिया इंडिया क्वीन सीमा मीना का किया स्वागत

सवाई माधोपुर की बेटी सीमा मीना ने हाल ही में मिसेज एशिया इंडिया क्वीन का खिताब जीतने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर पधारने पर आज रविवार को सेलू गांव में ब्यूटी क्वीन सीमा मीना का स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर मिसेज एशिया क्वीन का रेलवे स्टेशन, सिटी सेंटर मॉल बजरिया, मैनपुरा और जड़ावता गांव में स्वागत किया गया।

 

 

पथिक लोक सेवा समिति के सचिव मुकेश सीट एवं संस्था सदस्यों ने ब्यूटी क्वीन को सिटी सेंटर मॉल पर स्थित ऑफिस पर गणेश जी की प्रतिमा, पुष्प गुच्छ भेंट कर उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मिस एशिया इंडिया के साथ में आई पूर्व में 2019 मिस इंडिया रह चुकी जया मीना का भी संस्था द्वारा स्वागत किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर सीमा मीना ने उपस्थित मीडिया कर्मियों को बताया कि में संस्था पथिक लोक सेवा समिति के साथ जिले के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में जाकर संस्था द्वारा कई वर्षों से संचालित बेटी तुझे सलाम अभियान के अंतर्गत बेटियों और महिलाओं में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने का प्रयास करूंगी और साथ ही बेटियों के सपनो को पूरा करने की कोशिश करूंगी।

 

Welcoming Mrs Asia India Queen Seema Meena in sawai madhopur

 

जिस तरह से महिलाओं और बेटियों पर आये दिन हत्याचार, बलात्कर जैसे घटनाएं घटित हो रही है। उसके लिए गांव-गांव जाकर समाज की बैठकों में जागरुकता लाने की पूरी कोशिश करूंगी। ससुराल सेलू गांव में स्वागत कार्यक्रम में मिसेज एशिया इंडिया सीमा मीना का ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 

 

इस अवसर पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मुख्य अतिथि, बामनवास विधायक इंदिरा मीणा विशिष्ट अतिथि, बंशीलाल लाल मीना अध्यक्ष (अजनोटी), मिसेज इंटरनेशनल क्वीन जया मीना और एक्टर अजय मीना और परिवारजन आदि मौजूद रहे। आपको बता दें कि सीमा मीना भारजा नदी गांव की बेटी और सेलू गांव की बहू है। सीमा मीना ने गत दिनों हुई ब्यूटी फोगाट प्रतियोगिता में मिसेज एशिया इंडिया फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !