नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने भारत के साथ होने वाली टेस्ट सिरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। यह सिरीज 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक खेली जाएगी।दो मैचों की टेस्ट सिरीज का पहला मुकाबला 2 से 6 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
वेस्टइंडीज ने बाएं हाथ के स्पिनर खैरी पिएर को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। 33 साल के खैरी पिएर ने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा 41 विकेट लिए हैं और उनका औसत 13.56 का है।
वेस्टइंडीज टीम में यह है शामिल:
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वार्रिकन, केवलन एंडरसन, एलिक अथानज़, जॉन कैंपबेल, टेज़ेनेरीन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पिएर, जेडन सील्स।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
