नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को संसद के बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसर मीडिया से बात की है। पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, देश की जनता ने मुझे तीसरी बार यह दायित्व दिया है। इस तीसरे कार्यकाल का, यह पहला पूर्ण बजट है।
मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047, जब आजादी के सौ साल होंगे, विकसित भारत का जो संकल्प देश ने लिया है, यह बजट सत्र, यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह हमें नई ऊर्जा देगा कि देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा तब विकसित होकर रहेगा। 140 करोड़ देशवासी अपने सामूहिक प्रयास से इस संकल्प को पूरा करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
