Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कांग्रेस के अधिवेशन से पहले सचिन पायलट क्या बोले

जयपुर: गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। पायलट ने कहा कि युवा नेता उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जवाबदेही के साथ-साथ विचारधारा को मजबूत करना आगे बढ़ने का नारा होगा।

What did Sachin Pilot say before the Congress session in ahmedabad gujarat

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पायलट ने कहा कि गुजरात में होने जा रहा कांग्रेस का अधिवेशन अहम है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है, जब गुजरात में पार्टी को मजबूत करने और वहां अपना पिछला गौरव हासिल करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी भले ही लोकसभा चुनावों के बाद कुछ राज्यों में चुनाव हार गई हो, लेकिन पार्टी ने लड़ने के लिए दृढ़ विश्वास या जोश नहीं खोया है। वहीं, अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में बहुत कुछ बदलेगा। मौसम बदलेगा, फिजा बदलेगी और (गुजरात में) सरकार भी बदलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !