हिन्दी दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत इन नेताओं ने क्या कहा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए हिन्दी को ‘पहचान और संस्कारों की धरोहर’ बताया है।उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि आप सभी को हिन्दी दिवस की अनंत शुभकामनाएं। हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। पीएम मोदी ने कहा कि इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिन्दी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुंचाने का संकल्प लें।
विश्व पटल पर हिन्दी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिन्दी भाषा देश की भाषाओं-बोलियों के बीच सेतु का काम कर रही है और यह अब तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा बन रही है। वहीं अमित शाह ने एक्स पर लिखा है कि आजादी के आंदोलन से लेकर आपातकाल के मुश्किल दिनों तक, हिन्दी ने देशवासियों को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है।
हिन्दी सभी भाषाओं को साथ लेकर ‘विकसित’ और भाषाई रूप से ‘आत्मनिर्भर’ भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाती रहेगी। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर हिन्दी भाषा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से किए गए कार्यों के बारे में बताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
