Sunday , 8 March 2026
Breaking News

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हा*दसे की क्या थी वजह, जाँच रिपोर्ट में आया सामने

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 8 मई को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती जाँच रिपोर्ट सामने आई है। एएआईबी ने शुरुआती जाँच रिपोर्ट में बताया है कि रोटर ब्लेड के एक फाइबर केबल से टकराने के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। एएआईबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हेलीकॉप्टर ने अपनी निर्धारित ऊंचाई से नीचे उतरने से पहले 20 मिनट तक उड़ान भरी।

What was the reason behind the Uttarkashi helicopter accident, revealed in the investigation report

रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट ने उत्तरकाशी में गंगनानी के पास उत्तरकाशी-गंगोत्री रोड (एनएच 34) पर उतरने का प्रयास किया। इस दौरान हेलीकॉप्टर का मुख्य रोटर ब्लेड सड़क के समानांतर लगाई गई ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया। इसमें कहा गया कि इससे सड़क किनारे लगे धातु के कुछ बैरिकेड्स भी क्षतिग्रस्त हो गए। हेलीकॉप्टर हालांकि उतर नहीं सका और पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया। आखिरकार यह लगभग 250 फुट गहरी खाई में एक पेड़ से टकराकर अटक गया।

एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट में दुर्घटना के कारणों को लेकर और ठोस निष्कर्ष सामने आ सकते हैं। इसके आधार पर भविष्य में दिशा-निर्देशों में बदलाव होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बेल 407 हेलीकॉप्टर 8 मई को उड़ान भरने के 24 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में पायलट और पाँच यात्रियों की मौ*त हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !