Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कलेक्टर बोले – क्या करोगे तुम, क्या औकात है तुम्हारी?

यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं है – ट्रक ड्राइवर

मध्यप्रदेश के शाजापुर में ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल के दौरान कलेक्टर किशोर कन्याल की कही बातों का एक अंश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जो हिस्सा देखा और सुना जा सकता है, उसमें शाजापुर जिले में ड्राइवर्स के साथ मीटिंग के दौरान कलेक्टर किशोर कन्याल गुस्से में कहते हैं की क्या करोगे तुम, और क्या औकात है तुम्हारी? इस पर वहां खड़ा एक व्यक्ति जवाब देता है की यही तो हमारी लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं है।

हम हाथ जोड़कर आपसे विनती कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वीडियो को ट्वीट करते हुए ग़ालिब का शेर शेयर किया है की हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है, तुम्हीं कहो कि ये अंदाज़-ए-गुफ़्तुगू क्या है? इस वीडियो के सामने आने के बाद कलेक्टर किशोर कन्याल ने भी अपना पक्ष रखा।

What will you do, what is your status - Collector

उन्होंने कहा की हमारा उद्देश्य था कि ये स्पष्ट रहे कि कोई भी व्यक्ति क़ानून व्यवस्था नहीं बिगाड़ेगा। आपको अपना आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करना है, कीजिए। हमें कोई समस्या नहीं है। कोई ट्रकवाला सामान लेकर आ रहा है तो उसे कोई रोकेगा नहीं।” कन्याल कहते हैं की ”उसी को लेकर एक व्यक्ति बार-बार कहने लगा कि अगर 3 तारीख के बाद हमारा मुद्दा नहीं सुलझता है तो हम किसी भी स्तर पर जा सकते हैं और क़ानून व्यवस्था को बिगाड़ सकता हूं।

उस बात को लेकर मुझे गुस्सा आया था। मैं फिर से स्पष्ट करना चाहता हूं कि क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है।” ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यानी एआईएमटीसी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हिट एंड रन क़ानून से जुड़े मसलों पर बात की जाएगी। इसके साथ ही ट्रक ड्राइवरों से अपील की गई है कि वो हड़ताल वापस लें।

(बीबीसी न्यूज हिन्दी) 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !