Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कौन है जस्टिव संजीव खन्ना, जो होंगे देश के नए चीफ जस्टिस

नई दिल्ली: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठ जस्टिस संजीव खन्ना को मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो रहे । जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर से देश के चीफ जस्टिस बनेंगे। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल लगभग 6 महीने का होगा। जस्टिस संजीव खन्ना अगले साल 13 मई 2025 को रिटायर होंगे।

 

 

Who is Justice Sanjeev Khanna, who will be the new Chief Justice of india

 

 

केंद्र सरकार ने बोल था सिफारिश के लिए:

इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले शुक्रवार यानि 11 अक्टूबर 2024 को सीजेआई को पत्र लिखकर मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर के अनुसार अपनी सिफारिश भेजने के लिए कहा था।

 

 

कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना:

जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने साल 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्होंने शुरुआत में तीस हजारी परिसर स्थित जिला अदालतों में प्रैक्टिस की और बाद में दिल्ली हाई कोर्ट और न्यायाधिकरणों में चले गए। उन्होंने आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में लंबे समय तक कार्य किया है। साल 2004 में उन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए स्थायी वकील (सिविल) नियुक्त किया गया।

 

 

वह दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त लोक अभियोजक और एमिकस क्यूरी के रूप में कई आ*पराधिक मामलों में पेश होकर बहस कर चुके हैं। साल 2005 में वह दिल्ली हाई कोर्ट के एडिशनल जज के रूप में पदोन्नत हुए और 2006 में स्थायी न्यायाधीश बनाए गए। उन्होंने 17 जून 2023 से लेकर 25 दिसंबर 2023 तक सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष का पद भी संभाला और वर्तमान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !