Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आखिर कौन है भारतीय मूल के सबीह खान, जो बने एपल के COO

नई दिल्ली: मोबाइल और टेक्नोलॉजी की दुनिया में एप्पल (Apple) का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन अब एक नया नाम भी चर्चा में है सबीह खान (Sabih Khan), जिन्हें दुनिया की इस सबसे वैल्यूएबल टेक कंपनी ने अपना नया सीओओ (COO) नियुक्त किया है। सबसे खास बात यह है कि सबीह खान भारतीय मूल के है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में हुआ था। आज वो उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना करोड़ों लोगों का सपना होता है।

 

Who is Sabih Khan of Indian origin, who became the COO of Apple

 

 

जानकारी के अनुसार एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को कंपनी का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया है। वो इस महीने के अंत में जेफ विलियम्स की जगह लेंगे। जेफ 2015 से इस पद पर हैं। सबीह ने मुरादाबाद जैसे छोटे शहर से निकलकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में ये मुकाम हासिल किया है। 2019 में वो एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस बने थे। सबीह खान गूगल के CEO सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला जैसे भारतीय मूल के उन ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

 

 

 

कौन हैं सबीह खान?

सबीह खान 1995 से Apple से जुड़े हुए हैं। यानी वो पिछले करीब 30 सालों से इस कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी के ऑपरेशंस और प्रोडक्शन सिस्टम को इतने शानदार तरीके से संभाला है कि खुद Apple के CEO टिम कुक भी उनके काम के मुरीद हैं। अब उन्हें कंपनी का नया ऑपरेशंस हेड यानी COO बना दिया गया है।
सबीह खान ने अमेरिका की तुलाने यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फिर एमबीए की डिग्री हासिल की। हालांकि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भारत में ही पूरी की थी। भारत के एक सामान्य शहर से निकलकर अमेरिका के कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन सबीह ने इसे मुमकिन कर दिखाया।
कितनी होती है कमाई?

Barron’s की रिपोर्ट के अनुसार, सबीह खान से पहले Apple के COO रहे जेफ विलियम्स को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) की बेस सैलरी मिलती थी। बोनस और दूसरी सुविधाएं जोड़ने के बाद उनकी कुल कमाई करीब 23 मिलियन डॉलर (लगभग 191 करोड़ रुपये) तक पहुंच जाती थी। माना जा रहा है कि सबीह खान की सैलरी भी इसी के आसपास हो सकती है, लेकिन Apple ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !