नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को हं*गामे के बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। दोनों ही सदनों में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस से मांग की कि वह रविवार को हुई एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए माफी मांगे।
इस मांग के बाद सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया और कार्यवाही रोकनी पड़ी। बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी से टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा। जेपी नड्डा ने कहा कि इस तरह के नारे कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाते हैं। एक प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बात कहना अपने आप में बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी यहां बैठी हैं। इन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
