Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने क्यों कहा:ना तो मैं इंस्टा पर हूं, ना ट्वीट पर हूं, मैं यहां हूं

फेल होकर पास होने का परफैक्ट एक्जाम्पल हूं : कलेक्टर बोले – जब आईएएस बना तो सबसे पहले खुद से हाथ मिलाया

मोबाइल से फेसबुक – इंस्टा डिलीट कर दो

कोटा:- कोटा कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने कोचिंग स्टूडेंट्स से कहा कि – ना तो मैं इंस्टाग्राम पर हूं और ना ही ट्वीटर पर हूं, मैं यहां हूं। वो आभासी दुनिया है। इससे कुछ नहीं होता। हो सकता है ये उपयोगी हो, लेकिन अभी आपकी उम्र में और जिस लक्ष्य के लिए आप आए हैं उस उद्देश्य में ये आपके दुश्मन हैं। आप जिस दिन कामयाब हो जाओगे फोलोअर्स खूब मिल जाएंगे।

 

 

कोटा कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी गत बुधवार को एक कोचिंग में स्टूडेंट्स से संवाद करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद में उनके सवालों के जवाब दिए तथा उनके साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने उत्साह के साथ परीक्षा देते हुए सफलता की ओर बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

Why did kota Collector Ravindra Goswami say Neither am I on Insta nor on Twitter, I am here

 

 

 

 

फेसबुक – इंस्टा अपने मोबाइल से हटा दो : कोटा कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी

कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने सोशल मीडिया के नुकसान बताते हुए कहा है कि, “सोशल मीडिया बाधा के अलावा कुछ भी नहीं है। इंस्टा, फेसबुक इन्हें अपने मोबाइल से हटा दो। हमे वही करना चाहिए जो हमारा काम है, क्योंकि अच्छा काम करने के बाद उत्साह मिलता है। बुरा काम करके भारीपन मिलता है। हम इंस्टा पर एक घंटा बिताने के बाद जब सोचते हैं तो लगता है एक घंटा खराब हो गया। इसलिए यह गलत है।”

 

फेल होकर पास होने वाला परफेक्ट एक्जाम्पल मैं हूँ:-

सफलता से पहले असफलता की बात पर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि मैं फेल होकर पास होने वाला परफेक्ट एक्जाम्पल हूं। प्री मेडिकल एग्जाम पीएमटी, प्रीपीजी, आर्मी कैप्टन, यूपीएससी सभी एग्जाम में पहली बार में मुझे सफलता नहीं मिली। सब में दूसरे प्रयास में ही सफलता प्राप्त की है। यूपीएससी में सफल हुआ तो मनपसंद पद नहीं मिल रहा था तो दोबारा दी।

 

 

 

 

मैंने सपना देखा था किसी आईएएस से हाथ मिलाऊं, जब सफल हुआ तो कमरे में गया जोर से चिल्लाया और फिर खुद से हाथ मिलाया। मैं पहला आईएएस हूं जिससे मैंने हाथ मिलाया। इसलिए अपना मुकाबला खुद से रखो। तुलना दूसरों से मत करो। सभी की परिस्थितियां अलग-अलग है। न ताना मारने वालों से विचलित हो न प्रशंसा से।

 

हमें फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि लोग क्या कह रहे हैं। मुहब्बत मंजिल से करनी है, रास्तों से नहीं। एक अन्य छात्र के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि अपने शौक जिंदा रखिए। रोजाना कुछ समय भी दीजिए, जिस दिन टेस्ट दो उसके बाद अपने शौक को समय दो।

 

की-वर्डस याद रखें:- 

रोजाना 7-8 घंटे पढ़ें,  इसके अलावा जो आपको करना है करो। नियमित और अनुशासित मेहनत से आप आसानी से सफल हो सकते हैं। बेस्ट नोट्स कैसे बनाएं ? इस सवाल के जवाब पर डॉ. गोस्वामी ने कहा कि नोट्स बनाने के लिए टीचर्स से ज्यादा बेहतर कोई नहीं बता सकता। नोट्स बल्कि नहीं हो, की-वर्ड्स लिखो ताकि देखते ही तुरंत याद आ जाए। जो भी नोट्स बना रहे हो, उन्हें एक ही जगह रखें। नोट्स में लिखावट कम होनी चाहिए। ट्री, डायग्राम, एरो या ग्राफ्स कुछ ऐसे ट्रिक होनी चाहिए जो आपको याद भी रह जाए और याद दिला भी दे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !