Sunday , 6 September 2026
Breaking News

राजस्थान के 9 जिलों में कल बारिश का अलर्ट, 50 किमी की स्पीड से चल सकती है आंधी

जयपुर:- राजस्थान में मई की शुरुआत राहत भरी रही। गत बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। गंगानगर, बीकानेर, चूरू,  सीकर सहित कई शहरों में दिन का तापमान कल सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है।
बीती रात भी प्रदेश के कई शहरों में तापमान कम रहने से हल्की ठंडक भी रही।

 

 

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 3 मई को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसका असर आज रात से उत्तर-पश्चिमी जिलों में देखने को मिल सकता है। यहां हल्की धूलभरी हवा चलने के साथ आसमान में देर रात बादल छा सकते हैं। राजस्थान में कल हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, सीकर, पिलानी, जयपुर, अजमेर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

 

 

 

Rain alert tomorrow in 9 districts of Rajasthan, storm can move at a speed of 50 km

 

 

हनुमानगढ़ में कल दिन में सबसे कम गर्मी रही, यहां का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 32.8, चूरू में 33.8, सीकर में 33, अलवर में 34.5, जयपुर में 34.8, अजमेर में 34.9, बीकानेर में 34.3 और पिलानी में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

 

 

 

बाड़मेर रहा सबसे गर्म:-

बुधवार को सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर जिले में रही। यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। हालांकि, ये तापमान यहां के सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। कल डूंगरपुर, जालोर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर, जोधपुर के लोगों को भी गर्मी से राहत रही, यहां कल अधिकतम तापमान क्रमश: 35.6 और 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

कल इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:-

मौसम केन्द्र जयपुर ने 3 मई को राजस्थान के कई जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। ये अलर्ट झुंझुनूं, सीकर के अलावा जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं 50KM स्पीड से धूलभरी आंधी भी चल सकती है, जबकि कुछ जगह ओले गिरने और बिजली चमकने की भी आशंका जताई है।

 

मई में तापमान सामान्य रहने की संभावना:-

मौसम केन्द्र नई दिल्ली ने बुधवार को मई के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश सामान्य से थोड़ी ज्यादा होने की संभावना जताई है। वहीं दिन और रात का तापमान कुछ जगह सामान्य तो कुछ जगह सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं इस महीने राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव चलने की भी संभावना जताई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !