Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अरविंद यादव प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मानित

सवाई माधोपुर:- राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड समिति ने अरविंद यादव प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड सवाई माधोपुर को विभिन्न अपराधों के पीड़ित बच्चों के लिए किये गए विशेष सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।

 

जिला न्यायालय के प्रोटोकॉल अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि यादव द्बारा विभिन्न अपराधों में पीड़ित बच्चों के शत – प्रतिशत आवेदन तैयार करने, सभी 144 लंबित प्रकरणों की जांच कर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को शीघ्रता से अग्रेषित करने, अल्प समय में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के चेयरमैन न्यायाधिपति विजय विश्नोई, न्यायाधिपति इंद्रजीत सिंह व न्यायाधिपति शुभा मेहता ने अपने पत्र में लिखा है कि अरविंद यादव ने पीड़ित बच्चों के प्रति समर्पण, करूणा व निष्ठा के साथ अपने प्रयासों से किशोर न्याय बोर्ड सवाई माधोपुर को देश के अग्रणी न्याय बोर्ड में से एक बना दिया है।

 

 

 

Sawai Madhopur News Arvind Yadav Principal Magistrate honored with Juvenile Justice Board citation

 

 

समिति ने उन्हें अपने प्रयास जारी रखने हेतु शुभकामनाएं दी हैं। यादव ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने का श्रेय जिला एवं सैशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना स प्रेरणा व प्रोत्साहन व कार्यालय के सहकर्मियों को दिया है, जिससे यह संभव हो सका। इस अवसर पर अतुल कुमार सक्सेना जिला न्यायाधीश सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी गण ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !