ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने कोविड-19 महामारी के दौरान 1,820 से अधिक ग्राउंड वर्करों को अ*वैध रूप से बर्खास्त करने के मामले में क़्वांटास एयरलाइन पर 5.9 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि फेयर वर्क एक्ट के तहत किसी ऑस्ट्रेलियाई कंपनी पर लगाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।
संघीय न्यायालय के न्यायाधीश माइकल ली ने कहा कि यह स*जा अन्य कंपनियों के लिए एक उदाहरण बनेगी। क़्वांटास एयरलाइन ने जुर्माना भरने पर सहमति जताई है। कंपनी ने स्वीकार किया कि इस निर्णय से उसे उन कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया गया है, जिनसे कर्मचारियों को नुकसान हुआ है। क़्वांटास ग्रुप की सीईओ वेनेसा हडसन ने कहा कि हम 1,820 ग्राउंड हैंडलिंग कर्मचारियों और उनके परिवारों से माफी मांगते हैं, जिन्हें यह कष्ट सहना पड़ा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
